पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, हैरोइन तस्करी के मामले में चंडीगढ़ से आरोपी गिरफ्तार

Sunday, Dec 24, 2023 - 12:10 AM (IST)

सोलन (अमित): पुलिस ने हैरोइन तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए एक और गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में चंडीगढ़ के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि 17 दिसम्बर को सोलन जिले की स्पैशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर परवाणू के भोजनगर एरिया में एक गाड़ी में सवार 4 आरोपियों से 10.24 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। उनकी पहचान विकास ठाकुर उर्फ खौला निवासी सोलन, देवेन्द्र बत्ता निवासी सोलन, आशुतोष अत्री निवासी सोलन व राजेश कुमार उर्फ बातो निवासी सोलन के रूप में हुई थी। उनकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ में पाया कि यह हैरोइन चंडीगढ़ से अश्विनी नाम के व्यक्ति से 24000 रुपए में खरीदकर लाए थे। इस पर सोलन पुलिस की टीम चंडीगढ़ गई और वहां से आरोपी अश्विनी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि इस मामले में पकड़े गए आरोपी पिछले करीब 8 वर्षों से हैरोइन तस्करी का कार्य कर रहे थे और इनके खिलाफ पुलिस में कई मामले पहले ही दर्ज हैं।

अब तक 75 आरोपी पकड़े
सोलन पुलिस द्वारा इस वर्ष अभी तक बाहरी राज्यों के 75 आरोपियों को हैरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें हैरोइन  के 65 बड़े सप्लायर शामिल हैं। वहीं जिला पुलिस ने इस वर्ष अभी तक नशा तस्करी के 107 मामले दर्ज करके 230 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay