मैक्लोडगंज से डलहौजी जा रहे पर्यटकों के साथ हुआ हादसा, एक घायल

Sunday, Mar 24, 2019 - 01:49 PM (IST)

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में एक हादसा पेश आया है। जहां एक मिनी बस सड़क पर पलट गई।इस हादसे में एक को चोटें आईं है। जिसे इलाज के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह मैक्लोडगंज से डलहौजी जा रही पर्यटकों की एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खड़ा डंडा मार्ग पर पलट गई। दरअसल कोलकाता के पर्यटकों ने मिनी बस को हिमाचल घूमने के लिए किराए पर लिया था। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस की स्पीड अधिक थी और मोड़ पर चालक पर बस से नियंत्रण खो बैठा और यह वह सड़क किनारे ही पलट गई।

kirti