अरुणाचल में हिमाचल के जवान के साथ हादसा, सलामती की मांगी जा रही दुआएं

Friday, Sep 20, 2019 - 09:30 AM (IST)

नाहन (सतीश शर्मा): सिरमौर जिला की गिरीपार क्षेत्र का एक जवान सैन्य प्रशिक्षण के दौरान अरुणाचल प्रदेश में लापता हो गया है। जानकारी के मुताबिक शिलाई के शखोली गांव के रहने वाले सेना जवान भरत सिंह अरुणाचल में सैन्य प्रशिक्षण पर थे। इसी दौरान एक पुल को पार करते हुए उनका पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गए। सेना की तरफ से परिजनों को जवान के लापता होने की सूचना फोन पर दी गई है। जवान को ढूंढने के लिए सेना का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है मगर कई घंटों की तलाशी के बाद भी जवान की कोई सूचना नहीं लग पाई है। 

जवान के सलामती की मांगी जा रही दुआएं

जवान के लापता होने की सूचना के बाद से ही क्षेत्र में लोगों द्वारा जवान के सलामती की दुआएं मांगी जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों द्वारा जवान के सलामत होने की दुआ मांगी जा रही है 19 वर्षीय सेना जवान भरत सिंह 2 साल पहले ही भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट में भर्ती हुए है।

Ekta