खौफनाक: बारिश से बचने के लिए रेन शेल्टर में खड़ी 4 महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने रौंदा

Monday, Feb 12, 2018 - 01:02 PM (IST)

ऊना (सुरिंद्र): ऊना-चंडीगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार सुबह रक्कड़ के समीप एक तेज रफ्तार कार ने चार महिलाओं को अस्पताल पहुंचा दिया।


जानकारी के मुताबिक पंजाब नंबर की एक कार करीब 10 बजे ऊना से नंगल की तरफ जा रही थी। अचानक रक्कड़ से निकट अनियंत्रित होने की वजह से वह रेन शेल्टर से टकरा गई। साथ ही शेल्टर को भी काफी नुकसान हुआ है। 


हादसे में चारों घायल महिलाओं को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है। बारिश से बचने के लिए वह वहां पर खड़ी हुई थी। हालांकि कार चालक सुरक्षित है।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीएमओ डॉ. प्रकाश दरोच ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है।