देहरा में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Saturday, Apr 02, 2022 - 01:40 PM (IST)

 

देहरा(राजीव शर्मा): शहर में आज दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। धर्मशाला के एन.एच.एस. 503 देहरा के ब्यास पुल पर यह गंभीर हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रवासी मजदूर बाइक पर जा रहे थे जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और उसकी पत्नी की दोनों टांगे फैक्चर हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि मृतक की खोपड़ी भी उसके शरीर से अलग हो गई।


 

बता दें कि मृतक का नाम बग्गा(35) वर्षीय व उसकी पत्नी देहरा के लोहर सुनहेत में ईंट के भट्टे में करते थे। आज सुबह 8:30 बजे देहरा की तरफ जा रहे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक को ट्रैक्टर ने ओवरटेक करते समय  ट्रैक्टर को हिट कर दिया। इस कारण  ट्रैक्टर पलट मार गया और बाइक भी चपेट में आ गई। जो व्यकित बाइक चला रहा था उसके सर से धड़ अलग हो गया। उसकी पत्नी भी पूरी तरह से घायल हो गई, उसकी पत्नी को तुरंत सिविल अस्पताल देहरा में पहुंचाया गया। इस हादसे की सूचना प्राप्त होने पर देहरा के डी.एस.पी. अंकित शर्मा मौके पर पहुंचे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
    

Content Writer

Prashar