ABVP कार्यकर्ताओं ने की हड़ताल समाप्त

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 04:39 PM (IST)

धर्मशाला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धर्मशाला इकाई द्वारा महाविद्यालय की स्थानीय मांगों को लेकर शुरु की गई क्रमिक भूख हड़ताल वीरवार को खत्म कर दी गई है। इकाई अध्यक्ष नीरज भट्ट ने बताया कि वीरवार को कालेज प्राचार्य ने भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर हड़ताल को समाप्त करवाया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने विजयी रैली भी निकाली। इस दौरान कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर कालेज प्राचार्य सुनील कुमार मैहता ने बताया कि मांगों को मान लिया गया है तथा उन पर कार्य भी शुरु कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Related News