सीयू के स्थाई निर्माण को लेकर आज मूक प्रदर्शन करेगी ABVP

Thursday, Nov 05, 2020 - 12:04 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धर्मशाला द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर निर्माण हेतु चलाए जा रहे आंदोलन के तहत हस्ताक्षर अभियान व धर्मशाला के साथ लगते गांव में पर्चा वितरण किया गया। वहीं आज कचहरी चौंक पर मूक प्रदर्शन के द्वारा सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक अभिषेक कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का आंदोलन निरंतर गति से आगे बढ़ेगा। आंदोलन को तब तक नहीं रोका जाएगा जब तक विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर का निर्माण व अस्थाई परिसरों की की मूलभूत सुविधाओं को पूरा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं के साथ इस आंदोलन को अपने आयाम तक पहुंचाने में सक्षम है।

Jinesh Kumar