एबीवीपी की क्रमिक भूख हड़ताल अनिश्चितकालीन में हुई तब्दील, मांगे पूरी न होने तक रहेगी जारी

punjabkesari.in Thursday, Jan 06, 2022 - 03:24 PM (IST)

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थी मांगों को लेकर अब अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ऐतिहासिक गांधी चौक पर एबीवीपी इकाई तकनीकी विश्वविद्यालय के बैनर तले शुरू हुई क्रमिक भूख हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में तब्दील कर दिया है। 27 दिसंबर से हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की एबीवीपी इकाई का आंदोलन लगातार जारी है जिसके तहत अब हड़ताल को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया गया है। यह हड़ताल अब आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के परिसर में ही होगी। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना है कि लंबे समय से वाइस चांसलर के बिना ही तकनीकी विश्वविद्यालय चल रहा है और राम भरोसे पूरी व्यवस्था चल रही है। 

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की एबीवीपी इकाई अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने कहा कि क्रमिक भूख हड़ताल के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से विद्यार्थियों से कोई बात नहीं की गई है, जिस वजह से अब इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया गया है। दो टूक शब्दों में कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएंगी तो एबीवीपी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का घेराव करने को विवश होंगे। लंबे समय से छात्र हित में मांगों को लेकर आंदोलन किए जा रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी विद्यार्थी परिषद के यह हड़ताल लगातार जारी रहेगी। 

प्रदेश तकनीकी शिक्षा मंत्री से लेकर राज्यपाल तक वह अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंप चुके हैं। हालात ऐसे हैं कि तकनीकी विश्वविद्यालय एक सरकारी विश्वविद्यालय है बावजूद इसके यहां पर निजी विश्वविद्यालय के अपेक्षाकृत पढ़ाई महंगी है। पिछले कुछ सालों में अत्याधिक फीस बढ़ोतरी की गई है जिस वजह से आम छात्रों के लिए यहां पर पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। महेश भारद्वाज का कहना है कि तकनीकी विश्वविद्यालय को प्रदेश सरकार की तरफ से ग्रांट भी नहीं दी जा रही है। एबीवीपी लगातार यहां पर विश्वविद्यालय को 12 बी अधिनियम के तहत लाने की मांग कर रही है ताकि हड़ताल सरकार की तरफ से विश्व विद्यालय को ग्रांट जारी की जा सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News