केंद्रीय विश्वविद्यालय में रखी ईवीएम को हटाने की एबीवीपी ने उठाई मांग

Monday, Jun 06, 2022 - 03:53 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन): केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है। कार्यकर्ता डी.एस.डब्ल्यू. ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यदि कैंपस से ई.वी.एम. को नहीं हटाया जाता है तथा विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त नहीं होती हैं तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष मनी शर्मा ने कहा कि पिछले काफी समय से केंद्रीय विश्वविद्यालय के धौलाधार परिसर-1 में ई.वी.एम. रखी गई हैं जिसके कारण विश्वविद्यालय परिसर का काफी हिस्सा घिरा हुआ है। फी समय से परिषद इन मशीनों को हटाने की मांग कर रहा है।
 

Content Writer

Jinesh Kumar