Central University में रजिस्ट्रार के खिलाफ जमकर गरजी ABVP, जानिए क्या है मामला

Thursday, Aug 09, 2018 - 05:58 PM (IST)

धर्मशाला: वीरवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई ने गैर-शैक्षणिक पदों में धांधली का आरोप लगाते हुए कुलपति और उपकुलसचिव का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुलपति से रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग भी की तथा रजिस्ट्रार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस भर्ती में धांधली के आरोप पहले भी लगाए गए जोकि आज सही साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कल एक व्यक्ति जो सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर 31 मई को विश्वविद्यालय में भर्ती हुआ था, उसे पिछले कल निकाल दिया है क्योंकि वह उक्त पद के लिए योग्य ही नहीं था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उक्त व्यक्ति योग्य नहीं था तो उसे नियुक्ति क्यों दी गई। उन्होंने पैसे लेने और भाई-भतीजावाद के आरोप भी लगाए।

ओ.एम.आर. शीट को जलाने में धांधली की बू
कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैर-शैक्षणिक पदों का परिणाम 2 बार आना और परिणाम निकालने से पहले ही ओ.एम.आर. शीट को जलाने में धांधली की बू आ रही है। वहीं विश्वविद्यालय में ऐसे व्यक्ति का होना जिसे यू.जी.सी. द्वारा रिकवरी तक पड़ी है और आज तक रिकवरी का भुगतान न करना असंवैधानिक है। उन्होंने गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती की जांच जल्द से जल्द करवाने की मांग की अन्यथा सी.यू. में शिक्षा बंद रखी जाएगी।

क्या बोले कुलपति
इस बारे सी.यू. कुलपति कुलदीप चंद अग्रिहोत्री ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में कोई धांधली नहीं हो रही है। जो भी बात ध्यान में लाई जाती है उसकी जांच होती है। एक व्यक्ति को हटाने की बात पर उन्होंने कहा कि किसी स्टेज पर पता लगा है कि कहीं गलती हुई है तो उक्त व्यक्ति का कोंट्रैक्ट टर्मिनेट किया गया है। हटने और हटाने की बात नहीं है। खाली ओ.एम.आर. शीट को जलाने के मामले पर उन्होंनेे कहा कि खाली ओ.एम.आर. शीट को जलाया ही जाता है।

Vijay