सीयू के स्थाई परिसर निर्माण के लिए ABVP ने दिया धरना

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 06:05 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन): सीयू के स्थाई परिसर निर्माण के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार चाहे कोई भी हो, राजनीतिक दलों द्वारा चुनावी समय में ही सीयू के मुद्दे को उछाला गया लेकिन सरकार बनने के बाद इसे नजरअंदाज कर दिया जाता रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं के मुताबिक सीयू के स्थाई परिसर निर्माण के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को कई बार ज्ञापन प्रेषित किए गए हैं लेकिन अभी तक कोई भी सकरात्मक रुख सरकार के द्वारा नहीं अपनाया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार द्वारा जल्द कोई सकरात्मक रुख नहीं अपनाया जाता है तो मुख्यमंत्री के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कई सालों से सीयू के मुद्दे पर लड़ाई लड़ती आ रही है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद सीयू को नजरअंदाज किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News