ABVP ने सीयू के स्थायी परिसरों के निर्माण को लेकर शुरु किया पर्चा वितरण अभियान

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2020 - 06:57 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर के निर्माण को लेकर अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सहयोग के लिए पर्चा वितरण अभियान शुरु किया है। इसके तहत सोमवार को एबीवीपी के सदस्यों ने दोनों अस्थायी परिसरों में अध्यापकों, कर्मचारियों को सहयोग के लिए आग्रह करते हुए पर्चे वितरित किए। अभिषेक कुमार ने बताया कि स्थायी परिसर निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही है। बावजूद इसके अभी तक सीयू के स्थायी परिसर का निर्माण नहीं हो पाया है। जिसके चलते अब एबीवीपी ने अपने आंदोलन को तेज कर दिया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को धर्मशाला शहर के विभिन्न चौकों में विद्यार्थियों द्वारा पर्चे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो एबीवीपी द्वारा स्थायी परिसरों के लिए चिन्हित की गई भूमि पर टेंट लगाकर कक्षाएं शुरु करेगी। इस दौरान अस्थायी परिसरों को बहिष्कार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News