चम्बा कालेज में ए.बी.वी.पी. ने प्राचार्य के खिलाफ की नारेबाजी

punjabkesari.in Thursday, Sep 09, 2021 - 05:41 PM (IST)

चम्बा (काकू): ए.बी.वी.पी. ने विद्याॢथयों की मांगों को लेकर चम्बा कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति तनावपूर्ण होती देख कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद ए.बी.वी.पी. कार्यकत्र्ता प्राचार्य के पास पहुंच गए। प्राचार्य ने पुलिस की निगरानी में उनकी समस्याओं को सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। ए.बी.वी.पी. के इकाई के अध्यक्ष लेखराज ने बताया कि कॉलेज के विद्याॢथयों की मांगों को लेकर पहले भी कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कालेज प्रशासन ने उस पर कोई भी संज्ञान नहीं लिया।

इसके चलते वीरवार को ए.बी.वी.पी. कार्यकर्ताओं ने जब इन समस्याओं को लेकर प्राचार्य से मिलने की कोशिश की तो उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। उन्हें प्राचार्य की प्रतीक्षा करने को कहा गया, लेकिन प्राचार्य 11:15 बजे कालेज पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को धक्का-मुक्की करके गेट से बाहर निकाल दिया। इसके साथ ही गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी का रवैया भी निंदनीय था। प्राचार्य और सुरक्षाकर्मी इस रवैये के खिलाफ और कॉलेज की समस्याओं को लेकर ए.बी.वी.पी. कार्यकत्र्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने मांग की है कि कालेज में कैंटीन की सुविधा प्रदान की जाए। सुरक्षा कर्मी का विद्याॢथयों के प्रति व्यवहार ठीक किया जाए।

जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल खोला जाए और बी.एस.सी. की कक्षाएं छह दिन लगाई जाएं। इस अवसर पर ढाल सिंह, अभिषेक, इशिता, अंजली, जिया राणा आदि मौजूद रहे। कालेज प्राचार्य डा. शिवदयाल ने कहा कि बाहरी तत्वों को कालेज परिसर में घूमने की अनुमति नहीं है। इसके चलते पुलिस को बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि चेतावनी देकर छोड़ दिया है। भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विद्याॢथयों की अधिकतर समस्याओं का निपटारा कर दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News