नाहन से कैदी के फरार होने का मामला, पुलिस न पकड़ती तो हो जाता एक और मर्डर

Sunday, Jun 17, 2018 - 04:26 PM (IST)

नाहन (सतीश)- अस्पताल से भागे कैदी को सिरमौर पुलिस ने पकड़ लिया है और अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने कबूल किया है कि वह एक और मर्डर करने की मंशा से फरार हुआ था। कैदी लक्ष्मण पटेल अपने नजदीकी गांव के एक शख्स को मारना चाहता था, क्योंकि अपराधी बनाने में उस शख्स का वह अहम रोल मानता है। लक्ष्मण पटेल पुलिस को चकमा देकर नाहन मेडिकल कॉलेज से 12 जून को फरार हो गया था और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को वारणसी से गिरफ्तार किया है। 

 

मामले में 4 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
पटेल की फरारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। इस मामले में लापरवाही पर उन चार पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई है, जो कैदी की सुरक्षा में नाहन मेडिकल कॉलेज में तेनात थे। चारों के खिलाफ विभाग ने आपराधिक मामला भी दर्ज कर लिया गया था। मगर अब जाकर नाम पुलिस ने राहत की सांस ली है।
 

kirti