मेरी चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं, हाईकमान देगा आदेश तो करूंगा पालन : आश्रय शर्मा

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2022 - 12:27 AM (IST)

मंडी (रजनीश): प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं सोशल मीडिया अध्यक्ष आश्रय शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में मेरे पिता अनिल शर्मा का राजनीति में क्या रोल रहेगा, इसका निर्णय वह खुद लेंगे। कांग्रेस में शामिल होने के बारे में अनिल शर्मा ही बता सकते हैं, उनका मैं प्रवक्ता नहीं हूं। कांग्रेस हाईकमान ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे बखूबी निभाकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। शुक्रवार को मंडी में प्रैस वार्ता में आश्रय शर्मा ने कहा कि मेरी चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है, अगर पार्टी हाईकमान आदेश देता है तो उसका पालन किया जाएगा। जब लोकसभा चुनाव में भी पार्टी हाईकमान ने आदेश दिए थे तो उनका पालन करते हुए चुनाव लड़ा था जबकि कुछ चुनाव लड़ने से पीछे हट गए थे।  

वीरभद्र परिवार से नहीं व्यक्तिगत मतभेद
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र के परिवार के साथ मतभेदों पर आश्रय ने कहा कि मतभेद वैचारिक हो सकते हैं, व्यक्तिगत नहीं। हम सब एक संगठन से जुड़े हैं तथा संगठन की मजबूती के लिए ही काम करेंगे। भाजपा पार्टी के पास धन-बल की कोई कमी नहीं है इसलिए कांग्रेस कार्यकत्र्ता जनता के बीच जाएंगे और लोगों का विश्वास कांग्रेस के प्रति बनाएंगे। मंडी जिला मुख्यमंत्री का जिला होने पर जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, ऐसे में सभी को साथ लेकर एक ऐसी रणनीति बनाई जाएगी कि भाजपा का सभी जगह पर डट कर मुकाबला किया जा सके। कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का फॉर्मूला तैयार कर लिया है, जिसके बारे में सही समय पर बात की जाएगी। 

विधानसभा स्तर पर की जाएगी सोशल मीडिया समन्वयकों की नियुक्ति
आश्रय शर्मा ने कहा कि जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए विधानसभा स्तर पर मीडिया को-ऑर्डीनेटर और सब को-ऑर्डीनेटरों की नियुक्त की जाएगी और प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं सोशल मीडिया कार्यकारिणी का शीघ्र गठन किया जाएगा। साथ ही शीर्ष नेतृत्व जिन लोगों के नाम बताएगा, उनको भी कमेटी में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया चेयरमैन होने के नाते संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलेंगे तथा जो विपक्ष प्रदेश सरकार के खिलाफ जनता के मुद्दे उठाता है, उसके लिए भी विपक्ष को सशक्त और मजबूत बनाएंगे।

जनता जो बोलेगी, उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा : अनिल
सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि जनता जो बोलेगी, उसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। पिछले 4 वर्षों से भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदर विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी की है, ऐसे में जनता के बीच कैसे जाएंगे। जो काम सदर में करवाने चाहे, उन्हें सरकार ने तवज्जो नहीं दी। अनिल शर्मा ने कहा कि जो विकास कार्य सदर ही नहीं, मंडी जिले में मुख्यमंत्री जयराम के होते होने चाहिए थे, वे नहीं हो पाए हैं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News