हिमगिरी स्कूल की आरती ने देश भर में चमकाया स्कूल का नाम

Saturday, Jan 30, 2021 - 04:13 PM (IST)

भड़ेला(चुनी लाल)राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमगिरी की 10वीं की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। छात्रा आरती पुत्री दीप सिंह गांव लिसवड़का ने गणित में वैदिक गणित के सूत्रों का अनुप्रयोग में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। 22 दिसम्बर 2020 को शिक्षा संस्कृति उत्थेयांन न्यास के तहत राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन गणित प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें गणित रंगोली प्रतियोगिताएं, गणित खेल प्रतियोगिताएं, गणित मेहंदी प्रतियोगिताएं, गणित निबंध लेखन तथा गणित में वैदिक गणित के सूत्रों का अनुरायोग प्रतियोगिताएं शामिल रही । इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  हिमगिरी की 10वीं कक्षा की छात्रा आरती तीसरा स्थान हासिल कर अपने माता- पिता, विद्यालय तथा इलाके का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। प्रतियोगिता में पहला स्थान तमिलनाड़ू की छात्रा जबकि दूसरा स्थान मध्यप्रदेश की छात्रा ने हासिल किया है। विद्यालय के  प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने आरती उसके माता-पिता और समस्त स्टाफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के मनोबल को आगे बढ़ाती है। उन्होंने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

Kaku Chauhan