आरती और संतोष ने जीता बेस्ट डांसर का अवार्ड

punjabkesari.in Saturday, Jan 01, 2022 - 01:45 PM (IST)

मनाली : नववर्ष के स्वागत के लिए हर किसी ने अपनी ओर से तैयारी की थी। कुछ अपने घरों से ही नव वर्ष का स्वागत कर रहे थे, वहीं कुछ लोगों ने बाहर की ओर रूख किया। प्रदेश में नव वर्ष के जश्न के लिए पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज और धर्मशाला में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने नाच-गाकर नए साल का स्वागत किया। मैक्लोडगंज स्थित पर्यटन निगम के क्लब हाउस में शुक्रवार करीब 12 बजे भागसू क्वीन का चुनाव किया गया। इसमें नोएडा सेक्टर 41 की लिपिका ने भागसू क्वीन का ताज पहना। इसके अलावा बेस्ट डांसर चाइल्ड में शालिनी, बेस्ट डांस मेल में संतोष, बेस्ट डांसर फीमेल में आरती और इसवेरया ने खिताब जीता। वहीं, मनाली में शुक्रवार रात जालंधर की ऋचा वर्मा ने न्यू ईयर मनाली क्वीन का खिताब जीता। इस दौरान बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हुए थे। 

नए वर्षका स्वागत करने के लिए हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस कारण नव वर्ष की पूर्व संध्या पर निगम के होटल 80 फीसदी पैक हो गए थे, जबकि निजी होटलों में 50 फीसदी के करीब ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ऑक्यूपेंसी कम रही है। इसका कारण देशभर में बढ़ रहे ओमिक्रॉन के मामले हैं। होटल मालिकों ने सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए पर्यटकों के लिए कुछ खास प्रबंध किए हैं। इनमें बोन फायर, बारबेक्यू, स्पेशल डिनर और कुछेक होटलों में ही डीजे का प्रबंध किया गया था। वहीं कई होटलों में इस बार न्यू ईयर पर बेस्ट कपल और बेस्ट डांसर आदि चुन गए। वहीं नववर्ष पर धर्मशाला से मैक्लोडगंज तक जाम न लगे, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में 100 के करीब पुलिस जवानों को तैनात किया था, जबकि मैक्लोडगंज क्षेत्र को छह सेक्टरों में बांटा है। इसके अलावा पर्यटकों को कोई दिक्कत पेश न आए, इसके लिए धर्मशाला को भी पांच जोनों में बांटा गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News