वीरभूमि पालमपुर में 12 जुलाई को AAP निकलेगी तिरंगा यात्रा, केजरीवाल व भगवंत मान लेंगे भाग

Sunday, Jul 10, 2022 - 10:23 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): आम आदमी पार्टी द्वारा पालमपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 12 जुलाई को प्रस्तावित इस तिरंगा यात्रा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भाग लेंगे। यह तिरंगा यात्रा नया बस अड्डा के समीप विशाल मैगा मार्ट से आरंभ होकर नेहरू चौक तक आयोजित की जाएगी। लगभग 1 किलोमीटर लंबी इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से अरविंद केजरीवाल लोगों को आम आदमी पार्टी से जुड़ने का आह्वान करेंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने पालमपुर में पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि वीरभूमि पालमपुर में आम आदमी पार्टी द्वारा इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले ही आम आदमी पार्टी द्वारा सभी लोकसभा क्षेत्रों से बदलाव यात्रा आरंभ की गई है तथा इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी द्वारा मंडी तथा कुल्लू में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। इसके पश्चात अब पालमपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदलाव यात्राओं के माध्यम से प्रदेश में जो आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों में रुझान बढ़ा है उससे स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है तथा आम आदमी पार्टी के एक बड़े विकल्प के रूप में उभर कर सामने आई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay