हिमाचल में जल्द तैयार करेंगे आप का संगठन, सीएम चेहरा भी लाएंगे सामने : कल्याण भंडारी

Wednesday, Apr 27, 2022 - 11:33 PM (IST)

धर्मशाला (सचिन): विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस पार्टी का संगठन बनने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी मजबूत संगठन बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों पार्टियों को टक्कर देने के लिए प्रदेश में आप का संगठन बनाने के लिए मंथन चल रहा है। यह बात आम आदमी पार्टी जिला कांगड़ा के प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी राय लेगी, उसी के आधार पर संगठन तैयार किया जाएगा। पार्टी जल्द ही हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा सामने लाएगी। आने वाले दिनों में दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पार्टी की मजबूती के लिए मंडी व कांगड़ा के बाद जिला हमीरपुर और राजधानी शिमला में रैली का आयोजन करेंगे। आम आदमी पार्टी प्रवक्ता का कहना है कि दोनों पार्टियां कह रही हैं कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं है तो फिर दोनों पार्टियां क्यों हर समय आप का नाम ही जप रही हैं। इस समय दोनों पार्टियों में आम आदमी पार्टी का भय सामने देखने को मिल रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay