देवभूमि की आंचल ने छुआ आसमान, अपने क्षेत्र से बनी पहली महिला Lieutenant

Monday, Mar 12, 2018 - 12:26 PM (IST)

कुमारसैन: बेटी है अनमोल इस कहावत को शिमला जिले की उपतहसील कोटगढ़ की होनहार बेटी ने सच कर दिखाया है। कोटगढ़ उपतहसील की ग्राम पंचायत भुट्टी के बाहली गांव की आंचल भलैक सेना में लेफ्टिनैंट पद पर अपनी सेवाएं देंगी। शनिवार को चेन्नई में पासिंग आऊट परेड के बाद उन्हें यह उपाधि मिली। कोटगढ़ की बेटी ने आंचल ने ऑल इंडिया एग्जाम में तीसरा स्थान हासिल किया। आंचल कोटगढ़ क्षेत्र की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनी है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे कोटगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आंचल के पिता सतपाल भलैक ने बताया कि उनकी बेटी ने आल इंडिया मे तीसरा स्थान हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है। 


शनिवार को उनकी पासिंग आऊट परेड हुई। जहां पर पूरा परिवार आंचल के साथ इस घड़ी में साथ रहा। उनको अपनी बेटी पर नाज है। उन्होंने बताया कि शुरू से ही आंचल पढ़ाई में अव्वल रही है। आंचल की प्रारंभिक शिक्षा मिशन स्कूल कोटगढ़ में हुई। उन्होंने बताया कि आंचल ने चेन्नई में ट्रेनिंग की व अब सेना में ज्वाइनिंग देगी। आंचल के पिता एस.बी.आई. बैंक कसुम्पटी शिमला में अधिकारी है। माता अनीता भलैक गृहणी हैं। आंचल के भाई आतिश भलैक हिमाचल  क्रिकेट में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। प्रदेश रणजी टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं व अब ए.जी. शिमला में अपनी सेवा दे रहे हैं। आंचल ने अपनी सफलता का श्रेय आपने माता-पिता और अपने परिवार को दिया है।