BSNL ग्राहक सेवा केंद्र में बनेंगे आधार कार्ड
Tuesday, Jul 30, 2019 - 03:13 PM (IST)
धर्मशाला(नवीन): धर्मशाला-पालमपुर के बी.एस.एन.एल. के ग्राहक सेवा केंद्रों में अगले सप्ताह से आधार कार्ड बनना शुरू हो जाएंगे। बी.एस.एन.एल. की ओर से इसके लिए तैयारी कर ली गई है। प्रथम फेज में धर्मशाला व पालमपुर के ग्राहक सेवा केंद्र को चुना गया है। बी.एस.एन.एल. की मानें जिन ग्राहक सेवा केंद्रों में स्टाफ की कमी है वहां पर यह सुविधा दूसरे फेज में शुरू की जाएगी। इन ग्राहक सेवा केंद्रों में आधार कार्ड बनने के साथ व अपडेट की सुविधा भी होगी। बी.एस.एन.एल. के महाप्रबंधक प्रदीप सिंह ने कहा कि बी.एस.एन.एल. अपने कर्मचारियों को आधार कार्ड बनाने व अपडेट करने का प्रशिक्षण भी दे चुका है।