Watch Pics: आदमखोर का आतंक खत्‍म, पकड़ने में ऐसे छूटे पसीने

Saturday, Apr 08, 2017 - 12:08 PM (IST)

अर्की (चिन्मय कौशल): सोलन में दावटी पंचायत में गांव फांजी के 46 वर्षीय कमल कुमार पर हमला करने वाले तेंदुए को वन विभाग के पिंजरे में कैद होने पर लोगों में डर भी खत्म हो गया है। बताया जाता है कि कमल कुमार जो पेशे से वेल्डर है और वह दाडला घाट में कार्य करता है। गत सोमवार शाम साढ़े 7 बजे जब वह अपने गांव लौट रहा था तो अचानक पंचायत के कार्यालय के समीप शिव नगर में घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी बल्कि उसने अपने थैले से वेल्डिंग कार्य में काम आने वाले हथौड़े से उस पर उल्टा जवाबी हमला कर दिया। 


विभाग ने आदमखोर को पकड़ने में लगाया पसीना
तेंदुए और उसकी इस लड़ाई में जीत कमल की हुई। वहीं तेंदुए को जान बचा कर वहां से भागना पड़ा लेकिन कमल भी इस लड़ाई में बुरी तरह घायल हो गया था। जिस पर स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी। विभाग द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए पिंजरा लगाया गया। तेंदुए को पकड़ने में सबके पसीने छूट गए। जिस में गत रात वह आदमखोर तेंदुआ कैद हो गया। उनका कहना है कि तेंदुए को समीप के चिड़ियाघर में सौंपा जाएगा।