मौत: ससुराल में आकर युवक ने निगला जहर,पत्नी के साथ चल रहा था विवाद

Saturday, Jan 25, 2020 - 09:50 AM (IST)

बड़सर : उपमंडल बड़सर के गुजरेड़ा गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार युवक की शादी के बाद उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी। युवक पत्नी से मिलने के लिए ससुराल में आया। उसके बाद ससुराल में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद युवक ससुराल से अपने वाहन पर निकल गया लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गई। उसके बाद उसे बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हमीरपुर रैफर कर दिया गया लेकिन शरीर में जहर फैल जाने के कारण उसकी मौत हो गई। डी.एस.पी. जसवीर ठाकुर ने बताया कि युवक की जहर निगलने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

kirti