Himachal: घर के पास टैंक से उठी बदबू ने उड़ा दिए होश, जब ढक्कन खोलकर देखा तो...
punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 03:23 PM (IST)
बिलासपुर (सदर): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कोसरियां गांव में एक रूहानी कर देने वाला मामला सामने आया है। एक किराये के मकान के पास बने टैंक से दुर्गंध उठी, तो जो सच सामने आया उसने सबको झकझोर कर रख दिया। वहां एक 36 वर्षीय प्रवासी महिला, गुड़िया देवी का शव बरामद हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात के बाद से महिला का पति और उसके दोनों देवर रहस्यमयी तरीके से गायब हैं, जिससे इस पूरी घटना की सुई परिवार के ही सदस्यों की ओर घूम गई है।
बदबू ने खोला खौफनाक राज
झारखंड के पलामू जिले का यह परिवार रोजी-रोटी की तलाश में बिलासपुर आया था और कोसरियां में रामलाल नामक व्यक्ति के मकान में रह रहा था। सोमवार को जब पड़ोसियों को मकान के आसपास से असहनीय दुर्गंध महसूस हुई, तो उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो घर के समीप स्थित टैंक के भीतर से गुड़िया देवी की लाश बरामद हुई।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कोसरियां गांव में एक रूहानी कर देने वाला मामला सामने आया है। एक किराये के मकान के पास बने टैंक से दुर्गंध उठी, तो जो सच सामने आया उसने सबको झकझोर कर रख दिया।
प्रारंभिक जांच और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस का मुख्य संदेह महिला के पति गोविंद राम और उसके दो भाइयों बंसी चौहान व गुड्डू पर है। वारदात के बाद से ही तीनों भाई फरार हैं, जिससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया है कि महिला की हत्या के बाद साक्ष्यों को मिटाने के इरादे से शव को टैंक में छिपाया गया था।
फोरेंसिक जांच और पुलिस की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर और सदर थाना प्रभारी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। मामले की बारीकी से जांच के लिए FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सटीक समय और कारणों का खुलासा हो सके।
न्याय की गुहार
मृतिका के भाई, सुखवीर चौहान, जो झंडूता में रहते हैं, ने मौके पर पहुंचकर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार भाइयों की तलाश में दबिश दी जा रही है। हत्या के पीछे के असल उद्देश्यों का पता आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही चल पाएगा।

