पांगी में पिकअप हादसे में घायल एक महिला ने तोड़ा दम

Thursday, Feb 18, 2021 - 04:54 PM (IST)

पांगी(वीरू):जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ हैलीपेड मार्ग पर पिकअप हादसे में घायल एक महिला की मौत हो गई है। महिला ने कुल्लू से मण्डी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। हाल ही में हैलीपेड मार्ग पर एक पिकअप सड़क हादसे की शिकार हो गई थी। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हुए थे। उन्हें गंभीर हलात में उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल रैफर किया गया था।

इसमें महिला हंसी देवी पत्नी सुमी राम निवासी करयास पांगी की नाजुक हलात को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने मंडी रैफर कर दिया, लेकिन  महिला ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। पांगी थाना प्रभारी स्वारूप सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को यह हादसा पेश आया था। इसके बाद तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल से कुल्लू रैफर कर दिया गया था। जहां पर मंडी लेते समय महिला ने दम तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

 

Content Writer

Kaku Chauhan