7.8 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिली सफलता

Wednesday, Jul 20, 2022 - 03:58 PM (IST)

चुवाड़ी (पुनीत): पुलिस ने हटली के निकट गश्त के दौरान एक महिला से 7.8 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जिला चम्बा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इसी अभियान के तहत मंगलवार रात को सिहुंता चौकी की पुलिस टीम हटली, द्रम्मण के पास गश्त कर रही थी।

इस दौरान वीना देवी (35) उर्फ घुंघरी निवासी गगल तहसील कांगड़ा जिला कांगडा की शक के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 7.8 ग्राम चिट्टा बरामद किया। डीएसपी डल्हौजी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

 

Content Writer

Kaku Chauhan