विधवा मां के साथ हैवान बेटे कर रहे मारपीट, बोले- हमारे नाम करो प्रॉपर्टी

Monday, Feb 03, 2020 - 01:53 PM (IST)

 

पांवटा साहिब(प्रेम वर्मा): पांवटा साहिब के अजोली पंचायत में सुनीता नामक एक विधवा को उसके बेटों द्वारा मार पिटाई का मामला सामने आया है। महिला बेटों की मार पिटाई से घायल हो गई। जिसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। जिसकी उम्र 40 वर्ष है वह अजोली की रहने वाली है। जिसके तीन बेटे है जोकि मां को बोल रहे थे जमीन हमारे नाम कर दे। महिला ने बताया कि प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने को लेकर बेटे आए दिन उसके साथ मारपीट करते रहते थे। वहीं अब महिला ने शासन-प्रशासन से उसकी मदद की गुहार लगाई है वंही पुलिस भी पुरे मामले की जांच में जुट गई है।

kirti