तेज रफ्तारी ले गई दो युवकों की जान, शादी से वापस लौटते हुआ हादसा

Saturday, Jun 30, 2018 - 12:27 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर)- हमीरपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। यहां एनआईटी के पास एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली। हादसा शक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ। दोनों मृतक युवक एक ही गांव के हैं, जिससे इलाके में मातम छा गया है। हालांकि पुलिस ने धारा  174, 279, 337,304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और दोनों शवों का दोपहर बाद तक पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक ने पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया।

 

शादी समारोह से लौट रहे थे
रात करीब 11 बजे दोनों युवक जब अणु एनआईटी के पास कुठेड़ा से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे तो तेज रफ्तार होने के कारण उनका बाइक नंहर एचपी-22-वी-9187 से नियंत्रण बिगड़ गया। जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों युवक एक ही गांव रोपा गाहरा के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान सुमित ठाकुर उम्र 18 साल सपुत्र प्रीतम चंद ठाकुर और विनीत ठाकुर 19 साल सपुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। एक ही गांव से दो अर्थियां उठने से गांव में मातम का माहौल है। एचएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

kirti