आफत: बर्फ पर फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा व्यक्ति

Monday, Dec 16, 2019 - 11:24 AM (IST)

चम्बा (ब्यूरो): चम्बा के जडेरा क्षेत्र के सुराल रोड पर बर्फ पर पैर फिसलने से एक व्यक्ति खाई में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे टांडा रैफर कर दिया है। 35 वर्षीय मदन कुमार पुत्र देवो निवासी गांव लदियारा जडेरा पंडित का काम करते हैं। रविवार को वह पटिंयू जा रहे थे। उनका बेटा भी साथ था। जैसे ही सुराल रोड के पास पहुंचे तो बर्फ पर अचानक उनका पांव फिसल गया और वह लगभग डेढ़ किलोमीटर गहरी खाई में जा गिरे।

इससे उनके सिर में चोटें आई हैं। पंचायत प्रधान जडेरा पूजा देवी ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। नायब तहसीलदार ने परिजनों को 10 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की है। बताया जा रहा है कि जब घायल को टांडा रैफर किया तो 108 एम्बुलैंस में गैस सिलेंडर ही नहीं था। ऐसे में अस्पताल से सिलैंडर की व्यवस्था करनी पड़ी। इसके लिए घायल के परिजनों से कुछ सिक्योरिटी राशि भी ली गई है। इससे परिजनों में आक्रोश है और व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

kirti