शादी समारोह में जा रहे लोगों के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में लुढ़की जीप (Video)

Friday, Sep 21, 2018 - 01:28 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): हिमाचल प्रदेश के मंडी के बल्ह में वीरवार रात एक सड़क हादसा हो गया जिसमें करीब 12 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


जानकारी के अनुसार बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत बरसवान के गांव पनौलू में एक जीप (एचपी 23 A 5189) खाई में लुढ़क गई जिसमें 12 लोग घायल हो गए। सभी लोग अपने पनौलू गांव से विवाह समारोह में शामिल होने जीप में निकले थे। 


इसी दौरान घर से निकलने पर दो मोड़ आगे सड़क की खस्ता हालत व तीखी चढ़ाई होने के कारण जीप का गेहर नहीं लगा और वह पीछे हटकर खाई में लुढ़क गई। जिससे यह हादसा हो गया। घायलों में से 6 लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर व अन्य 6 को सीएचसी रिवालसर पंहुचाया गया।


सुंदरनगर में उपचाराधीन घायलों में बालकी देवी 45 वर्ष, भारती 10 वर्ष, गुलाबी 60 वर्ष, कमला 50 वर्ष, चेतराम 43 वर्ष, लेखराम 45 वर्ष निवासी पनौलू हैं। सिविल अस्पताल सुंदरनगर में  सभी घायलों को प्रारंभिक उपचार दिया गया है। वही मौके पर पहुंच पुलिस ने घटना से संबंधित जांच शुरू कर दी है।

Ekta