घर जा रहे डॉक्टर के साथ दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से कार पर गिरा पत्थर

Sunday, Jul 29, 2018 - 02:07 PM (IST)

आनी (बिशेषर नेगी): हिमाचल में इन दिनों भारी बारिश जानलेवा साबित हो रही है। जिसके चलते पहाड़ दरकने लगे हैं। उपमंडल आनी के तहत बागीपुल-जाओ में एक चलती कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इस हादसे में कार चला रहे डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोलन के रहने वाले डॉ रोहित पीएचसी जाओ में अपनी सेवाएं दे रहे थे और रविवार सुबह ही वह अपने घर सोलन जाने के लिए के लिए निकले थे।


जैसे ही वह जाओ ढांग पहुंचे ऊपर से एक बड़ा पत्थर उनकी कार में आ गिरा, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। डीएसपी मृगपुरी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी भी पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं और शव को कार से निकालने में दिक्कत आ रही है।

Ekta