12 छात्राओं ने शिक्षक पर जड़े छेड़छाड़ के आरोप, स्कूल प्रधानाचार्य ने दर्ज करवाई शिकायत

Tuesday, Dec 10, 2019 - 05:32 PM (IST)

ऊना (अमित) : ऊना जिला में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ से छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही। पिछले सप्ताह अंब उपमंडल की एक छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला अभी शांत भी नही हुआ था। अब और एक नया छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।  हरोली विधानसभा क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने अपने शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी करने के आरोप लगाए हैं। 

नाबालिग छात्राओं ने इसकी शिकायत स्कूल प्रधानचार्य से की। वहीं स्कूल प्रधानाचार्य ने मामले को गंभीर देखते हुए शिक्षक के खिलाफ महिला थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं एएसपी विनोद ने बताया कि पुलिस ने धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

Edited By

Simpy Khanna