पशुओं को चारा काटने गया व्यक्ति पेड़ से गिरा, मौत

Thursday, Dec 03, 2020 - 07:13 PM (IST)

लंज (सुदर्शन): शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत डडोली के गांव घाड अंवी के व्यक्ति शेर सिंह (66) पुत्र सुंदर सिंह की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। स्थानीय पंचायत उप प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे शेर सिंह पशुओं को चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा था व घास काटते समय अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें टांडा मैडीकल कालेज ले जाया जा रहा था कि रानीताल के पास उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों पंचायत प्रधान डडोली बलजीत कौर, उप प्रधान रविंद्र कुमार, नसीब सिंह राणा, बलदेव सिंह, मगर सिंह, करनैल बैंस, त्रिलोचन ङ्क्षसह, नरदेव सिंह, अजमेर सिंह आदि ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए।

Jinesh Kumar