कार हादसे में घायल एक व्यक्ति ने तोड़ा दम

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2020 - 06:17 PM (IST)


चम्बा(काकू):चम्बा-लंगेरा मार्ग पर दिगोड़ी के निकट हुए कार हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मैडीकल कॉलेज चम्बा में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ा। व्यक्ति की पहचान श्याम लाल पुत्र भगत राम निवासी गांव पघरोटू के तौर पर की गई है। इसके अलावा हादसे में घायल तीन अन्य लोगों की हालत में सुधार है। उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार रात लंगेरा से कंधवारा की ओर आ रही एक कार दिगोड़ी के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिर गई थी। हादसे में कार में सवार चार लोग मनु पुत्र पान चंद निवासी गांव सेरू, संजीव पुत्र बीरबल वासी गांव पपोड, हितेश और श्याम लाल वासी गांव पघरोटू घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सी.एच.सी. किहार पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मैडीकल कालेज चम्बा रैफर कर दिया गया। बुधवार को सुबह घायल श्यामलाल की मौत हो गई। डी.एस.पी. सलूणी शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News