Sirmaur: शमौगा में तेंदुए ने लड़की पर हमला कर किया जख्मी
punjabkesari.in Tuesday, Feb 25, 2025 - 09:17 PM (IST)

राजगढ़ (गोपाल): शमौगा गांव में एक लड़की पर तेंदुए ने एक लड़की पर अचानक हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। जानकारी के अनुसार सारिका मंगलवार सुबह कॉलेज के लिए डाबरी खड्ड आ रही थी। इस दौरान रास्ते में एक तेंदुए ने उस पर अचानक हमला कर दिया।
सारिका के चीखने की आवाज सुनकर उसके परिजन वहां आ आए तो वह जख्मी हालत में मिली। सारिका के हाथ व पीठ पर पंजों की चोटों के निशान थे। सारिका के पिता सत्यपाल ने बताया कि इससे पहले भी तेंदुआ यहां पर पालतु पशुओं पर हमला कर चुका है। पूर्व पंचायत प्रधान आशा प्रकाश ने बताया कि दो दिन पूर्व तेंदुए ने एक गाय को भी मारा है। विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।