यूएई में नौकरी का सुनहरा मौका! 63 हजार तक सैलरी, रहने-आने और मेडिकल की सुविधा; 12 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 12:34 PM (IST)

जालंधर : हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्यों के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का अवसर कांगड़ा स्थित Himalayan International की ओर से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों के युवाओं के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। भर्ती के तहत WE ONE Company में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। WE ONE को DP World Group से जुड़ी कंपनी के रूप में बताया गया है। इंटरेस्टेड कैंडिडेट पूरी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98059-26400, 98059-27400, 98055-27400 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए प्रत्यक्ष साक्षात्कार 12 अक्टूबर 2026 को जालंधर, पंजाब में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होकर इस रोजगार अवसर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए करीब 63 हजार रुपये मासिक वेतन

भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 2,407 UAE दिरहम प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा, जो भारतीय मुद्रा में करीब 63 हजार रुपये प्रति माह बैठता है। इसके अलावा कंपनी की ओर से रहने की सुविधा, परिवहन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए उम्मीदवारों के लिए कुछ आवश्यक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं:

  • कद: न्यूनतम 5 फीट 7 इंच
  • आयु: 23 से 40 वर्ष
  • शैक्षणिक योग्यता: कम से कम 10वीं पास
  • भाषा: सामान्य अंग्रेजी बोलने और समझने की क्षमता आवश्यक

12 अक्टूबर को जालंधर में होगा प्रत्यक्ष साक्षात्कार

UAE में रोजगार पाने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2026 को जालंधर में आयोजित होने वाले प्रत्यक्ष साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे साक्षात्कार से पहले आवश्यक दस्तावेजों और अपनी तैयारी पूरी रखें। भर्ती और पंजीकरण से संबंधित अधिक जानकारी, साक्षात्कार स्थल और अन्य आवश्यक विवरण के लिए उम्मीदवार Himalayan International, Kangra से संपर्क कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News