जालंधर के रहने वाले कारोबारी की ऊना में हत्या

Friday, Aug 11, 2017 - 02:05 PM (IST)

ऊना (सुरिंद्र)- पैसों के विवाद पर ऊना में एक सनसनीखेज मर्डर हुआ है। चताड़ा गांव में रात करीब 8 बजे दो पड़ोसियों के बीच झगड़ा हुआ और शिवम की हत्या हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पैसों को लेकर पुराना विवाद था। देर शाम विवाद बढ़ा, पहले बहसबाजी हुई फिर शिवम पर लकड़ी के डंडे से हमला किया गया। घायल शिवम को पहले ऊना अस्पताल ले जाया गया फिर उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया लेकिन खून ज्यादा बहने की वजह से उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

शिवम जालंधर के किशनपुरा का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी मदन कौशल घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।