नगर निगम धर्मशाला की सीटों के आरक्षण पर 30 अगस्त को होगा फैसला

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2020 - 01:36 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): प्रदेश की दूसरी नगर निगम धर्मशाला की सीटों के आरक्षण को लेकर स्थिति 30 अगस्त तक स्पष्ट होगी। वीरवार को नगर निगम के अधिकारियों ने उपायुक्त कांगड़ा की अध्यक्षता में सीटों के आरक्षण को लेकर बैठक आयोजित की। वीरवार को जिला की नगर परिषदों तथा नगर पंचायतों की सीटों के आरक्षण को लेकर अधिसूचना जारी की है, लेकिन नगर निगम की सीटों को लेकर अभी कोई भी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। नगर निगम की सीटों को लेकर निगम तथा जिला प्रशासन द्वारा पूरी तरह से चर्चा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद से नगर निगम बनी धर्मशाला में 17 वार्ड बनाए गए थे। वर्ष 2015 में इसे नगर निगम का दर्जा मिला था। जिसके बाद धर्मशाला नगर निगम के चुनाव हुए थे। जिसमें अढ़ाई साल के लिए एससी उम्मीदवार को मेयर तथा अढ़ाई साल के लिए जरनल वर्ग के उम्मीदवार को मेयर बनाया गया।

मौजूदा समय में जरनल वर्ग से देवेंद्र जग्गी नगर निगम धर्मशाला के  मेयर की कमान संभाल रहे हैं। इतना ही नहीं नगर निगम बनने के उपरांत हुए निगम के चुनावों में 10 महिला पार्षद जबकि 7 पुरुष पार्षद चुन कर आए थे। अब धर्मशाला नगर निगम के गठन के बाद दूसरा चुनाव होना है। जिसके चलते निगम की सीटों पर आरक्षण को लेकर निगम तथा जिला प्रशासन द्वारा पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। वीरवार को निगम की सीटों के आरक्षण को लेकर ज्यादा उम्मीद थी। प्रदेश में शिमला के बाद दूसरा महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले धर्मशाला पर सभी की नजर टिकी हुई है। ऐसे में वीरवार को भी निगम की सीटों के आरक्षण को लेकर हर कोई अपनी रुचि दिखाता रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News