शादी से एक दिन पहले लड़की आशिक संग फरार

Wednesday, Jul 11, 2018 - 12:55 PM (IST)

कुल्लू : माता-पिता अपनी संतान के भले के लिए कई तरह के कष्टों को सहते हैं। औलाद की शादी करवाना और उसके वंश को आगे बढ़ाना भी माता-पिता अपना कर्तव्य समझते हैं। इसके लिए वे खुद भूखे-प्यासे रहकर पाई-पाई जोड़कर धन एकत्रित करते हैं ताकि बच्चों की शादी में कोई कमी न रहे। शादी के लिए वर या वधू का चयन करते हैं और फिर शादी की तैयारियां करते हैं। यदि संतान ही ऐन मौके पर उनकी आंखों में धूल झोंककर शादी से पहले किसी और के साथ भाग खड़ी हो तो माता-पिता का गुस्सा सातवें आसमान पर ही रहेगा।

भुंतर क्षेत्र में भी ऐसा ही हुआ। एक लड़की की शादी की तैयारियां पूरी हो गईं परंतु शादी से एक दिन पहले लड़की ब्यूटी पार्लर जाने का बहाना बनाकर घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। उसके साथ परिवार की 2 और लड़कियां भी थीं जिन्हें वह चकमा दे गई। लड़कियों ने काफी देर तक उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। परिवार की एक लड़की को फोन करके उसने सूचित किया कि वह किसी लड़के के साथ भाग गई है, इस पर परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। गुस्से में आकर पिता ने लड़की को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया। संबंधित पंचायत प्रधान ने मामले की पुष्टि की है। 
 

kirti