सहौड़ा में गिरा कच्चा मकान

Friday, Aug 28, 2020 - 04:44 PM (IST)

कांगड़ा (किशोर): गत रात हुई भारी बरसात में सहौड़ा में एक दो मंजिला मकान गिरने से काफी नुक्सान हुआ है, जबकि किसी जानमाल से बचाव हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए तहसीलदार विजय सांगा ने बताया कि मेघ राज पुत्र बृज लाल निवासी सहौड़ा का दो मंजिला कच्चा मकान गिर गया। उन्होंने बताया कि इस मकान के गिरने से उनका लगभग 1 लाख रुपए का नुक्सान आंका गया है। इसके लिए उन्होंने 10 हजार रुपए की फौरी राहत दे दी है।

Jinesh Kumar