"आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ठोस नीति बनाई जाएगी", बोले CM सुक्खू, BJP पर साधा निशाना

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 04:41 PM (IST)

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के विभिन्न विभागों और निगमों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित रखने और उनके हितों की रक्षा के लिए एक ठोस नीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार रात नादौन में संवाददाताओं से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा उनकी हर बात में कमी निकालती है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा अभी कई गुटों में बंटी हुई है और अगले विधानसभा चुनावों के बाद राज्य की राजनीति से बाहर हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने लॉटरी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि देश के कई राज्यों में लॉटरी सिस्टम है, जिसमें भाजपा शासित कई राज्य भी शामिल हैं। श्री सुक्खू ने नेपाल में आई आपदा के बारे में कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के संपकर् में है। यह पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है कि हिमाचल प्रदेश के कितने लोग अभी नेपाल में हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में पूरी जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी निवासियों को साफ पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाई जा रही है। सरकार हमीरपुर जिले समेत पूरे राज्य के विकास को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। नादौन को विकसित किए जाने पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma