Promotion : पुलिस विभाग में 99 कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा

Thursday, Sep 06, 2018 - 10:19 PM (IST)

शिमला (राक्टा): राज्य पुलिस विभाग ने 99 कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इसके तहत 6 सब इंस्पैक्टर को इंस्पैक्टर, 72 ए.एस.आई. को सब इंस्पैक्टर और 21 हैडकांस्टेबल को ए.एस.आई. पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के साथ ही कर्मचारियों के तबादला आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने सब इंस्पैक्टर से कार्यकारी इंस्पैक्टर के पद पर पदोन्नत किए गए सुनील सरोहा को मंडी से स्टेट विजिलैंस, बाबू राम को शिमला से स्टेट विजिलैंस, संजीव कुमार को लाहौल-स्पीति से स्टेट विजिलैंस, कुलवंत सिंह को कांगड़ा से हमीरपुर, सुरिंद्र कुमार को शिमला से कांगड़ा और निर्मल सिंह को स्टेट सी.आई.डी. से स्टेट विजिलैंस भेजा है।

ये ए.एस.आई. बने सब इंस्पैक्टर
इसके साथ ही ए.एस.आई. से सब इंस्पैक्टरपद पर पदोन्नत होने वाले 72 कर्मचारियों में रामपाल, कर्ण सिंह, यशपाल, संदीप कुमार, कश्मीर सिंह, मुश्ताक अहमद, मेहर चंद, मनोहर लाल, प्रेम लाल, गांधी राम, हरी दास, पुष्पा अरु ण, भागवत सिंह, अजीत सिंह, त्रिलोक चंद, दिलबाग सिंह, संतोष राज, अशोक कुमार, राम लाल, कश्मीर सिंह, सुरेश कुमार, दलीप चंद, धीरज सिंह, जंबे राम, मोहन सिंह, राजेंद्र कुमार, कृष्णजी रैना, रोशन लाल, हेतराम, भूपिंद्र सिंह, लायक राम, मुजाहिर खान, यशपाल, मिलाप चंद, प्रीतम चंद, स्वरूप चंद, मदन मोहन सिंह, जगजीत सिंह, अरविंद बेदी, शिवराम कृष्ण, भगत राम, सुरेंद्र सिंह, रमेश चंद, कृष्ण लाल, चेत राम, जगदीश चंद, केवल राम, सुशील कुमार, हेमराज, रामपाल, सुभाष चंद, जीवन कुमार, प्रकाश चंद, राजेश्वर सिंह, अशोक कुमार, विजय कुमार, सुभाष चंद, धर्मेश दत्त, चरणजीत सिंह, दुनी चंद, सुखदेव सिंह, दलीप कुमार, अनिल कुमार, ज्ञान चंद, राजेंद्र सिंह, सवरण सिंह, जगत सिंह, रमेश कुमार, कर्म चंद, अशोक कुमार व पवन कुमार शामिल हैं।

ये हैड कांस्टेबल बने ए.एस.आई.
विभाग ने 21 हैड कांस्टेबल को कार्यकारी ए.एस.आई. नियुक्त  किया है। इनमें हेमंत कुमार, राज कुमार, विजय कुमार, ब्रह्म देव, लायक राम, प्रेम लाल, जगदीश कुमार, सुरेश कुमार, अजीब सिंह, सुभाष चंद, कृष्ण चंद, जगदीप सिंह, केवल सिंह, देवकी नंद, वीना देवी, अश्विनी कुमार, जसवंत सिंह, रामलाल, विजय कुमार व विनोद कुमार शामिल हैं।

Vijay