हमीरपुर में 9 पुलिस कर्मियों सहित 23 कोरोना पॉजिटिव, 6 मामले चंबा में भी

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2020 - 12:01 PM (IST)

हमीरपुर : प्रदेश में कोरोना की गति लगातार बढ़ती जा रही है। एक बार फिर वीरवार की सुबह की शुरूआत कोरोना केसों के साथ हुई है। वीरवार को सुबह हमीरपुर और चंबा से कोरोना के केस सामने आए हैं। हमीरपुर में जहां 23 केस सामने आए हैं, वहीं चंबा में 6 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हमीरपुर में कोरोना पॉजिटिव में पुलिसकर्मी भी शामिल है। जिला में 9 पुलिस कर्मचारियों सहित कुल 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी लोग पहले ही गृह संगरोध में रखे गए थे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि संक्रमित पाए गए 9 पुलिस कर्मचारियों में 30 वर्षीय महिला भी शामिल है। 49, 47, 49, 38, 47, 31, 49 और 52 वर्षीय पुलिस कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। संक्रमित व्यक्ति के साथ प्राथमिक संपर्क के कारण समताना क्षेत्र के गांव संघारी के 6 लोग पॉजीटिव निकले हैं। इनमें 42 वर्षीय व्यक्ति, 39 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय लड़का, 55 वर्षीय व्यक्ति, 63 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय लड़की शामिल है। जौड़े अंब क्षेत्र के गांव बडितर में हरिद्वार से आए 29 वर्षीय व्यक्ति और हरिद्वार से लौटे मुंडखर के गांव समकड़ी के 22 युवक की रिपोर्ट  पॉजिटिव आई है। बद्दी से लौटा भोरंज उपमंडल के गांव बलोखर का 40 वर्षीय व्यक्ति, भटिंडा से आई गांव झनिक्कर की 35 वर्षीय महिला, जालंधर से आया टौणी देवी के गांव छत्रैल का 37 वर्षीय व्यक्ति और बिहार से आया एक क्रशर यूनिट का 24 वर्षीय कामगार भी संक्रमित पाया गया है।

इनके अलावा गांव मैहरे के 41 वर्षीय व्यक्ति और गलोड़ के गांव बुढवीं के 32 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। इसके साथ ही चंबा में भी 6 कोरोना संक्रमित मिला है। जिसमें एक 34 वर्षीय महिला है, यह पूर्व में संक्रमित आए एक व्यक्ति के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है। यह होम क्वारंटाइन थी। इनके अलावा 47 व 42 वर्षीय महिला है, जो कि पुलिस लाइन चंबा में कार्यरत है, यह भी संक्रमित के संपर्क में आने से ही पॉजिटिव हुई है। वहीं 47 साल व 42 साल के पुरूष व एक 36 वर्षीय महिला भी शामिल है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News