क्षेत्रीय अस्पताल की स्टाफ नर्स, ओटी अटेंडेंट, नंगलकलां के 3 साल का बच्चे सहित 9 पॉजिटीव

Tuesday, Sep 29, 2020 - 10:47 AM (IST)

ऊना (विशाल): कोविड जांच के लिए पालमपुर भेजे गए 161 सैंपल्स में से 9 पॉजिटिव, 141 नेगेटिव और 11 सैंपल रिजेक्ट हुए है। इनमें स्वास्थ्य विभाग के 2 कर्मी भी शामिल है जोकि दम्पत्ति है। इनमें से एक क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स है जबकि ऑपरेशन थिएटर अटेंडेंट उसका पति भी पॉजिटीव पाया गया है।वहीं एक लगभग 3 साल का बच्चा भी पॉजिटीव पाया गया है। सीएमओ डॉ रमन कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी नए मरीजों के इलाज को लेकर दिशानिर्देश जारी कर दिए गए है। जानकारी के अनुसार ऊना उपमंडल के क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात 42 वर्षीय पुरूष स्वास्थ्य कर्मी और उसकी 36 वर्षीय पत्नी जोकि स्वास्थ्य कर्मी है यह दोनों पॉजिटिव पाए गए है। वहीं चताड़ा का 30 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। हरोली उपमंडल के नंगल कलां में करीब 3 साल का बच्चा कोरोना की चपेट में आया है जिसकी दादी पहले से पॉजिटीव चल रही है। वहीं गगरेट उपमंडल की नगर पंचायत गगरेट का 69 वर्षीय व्यक्ति और दौलतपुर की 48 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। अंब उपमंडल के अंब का 52 वर्षीय व्यक्ति, पंजोआ लडोली का 55 वर्षीय व्यक्ति और अंदौरा का 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 1264 हो गई है जिसमें से 13 की मौत हो चुकी है।

Jinesh Kumar