ऊना में 9 साल के बच्चे सहित 9 लोग कोरोना पॉजिटिव, 1146 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Tuesday, Sep 22, 2020 - 08:10 PM (IST)

ऊना (विशाल): जिला ऊना में मंगलवार को 9 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोमवार को कोविड जांच को पालमपुर भेजे गए सैंपलों में 1 पॉजिटिव मामला पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाया गया 27 वर्षीय युवक ऊना उपमंडल के कुरियाला का रहने वाला है। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में 42 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 8 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

इनमें अम्ब उपमंडल के धुसाड़ा का 38 वर्षीय युवक और नैहरी का 56 वर्षीय व्यक्ति, ऊना उपमंडल के देहलां का 48 वर्षीय व्यक्ति और कोटला कलां की 55 वर्षीय महिला, गगरेट उपमंडल के डंगोह खास का 9 वर्षीय बच्चा, गुगलैहड़ का 57 वर्षीय व्यक्ति और जाडला कोयड़ी की 60 वर्षीय महिला व हरोली उपमंडल के पंडोगा का 40 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। जिला में संक्रमितों की संख्या 1146 हो गई है, जिनमें से 10 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

Vijay