कांगड़ा में पीटीसी डरोह के 2 जवानों सहित 9 कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 08:49 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में शनिवार को कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं जबकि तहसील ज्वालामुखी के गलोह के 78 वर्षीय व्यक्ति डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के सारी वार्ड में कोरोना के चलते मौत हो गई है। जिला में कोरोना से मौतों की संख्या 61 हो गई है। वहीं आज पॉजिटिव पाए गए 9 लोगों में पीटीसी डरोह के 23 व 24 वर्षीय 2 जवान, घियोरी देहरा का 75 वर्षीय व्यक्ति, बल्लाह भवारना की 41 और 38 वर्षीय महिलाएं, एमएच योल की 67 वर्षीय महिला, कांगड़ा के 35 वर्षीय व्यक्ति, शीला धर्मशाला की 24 वर्षीय युवती और मैक्लोडगंज धर्मशाला का 20 वर्षीय युवक शामिल हैं। वहीं जिला में 31 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News