कांगड़ा में कोरोना के 9 नए पॉजिटिव केस, 11 मरीज हुए ठीक

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 09:22 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): जिला कांगड़ा में शनिवार को 9 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, साथ ही 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को भप्पू का 17 वर्षीय लड़का, सुर्रवां की 40 वर्षीय महिला, भोग्रवां की 16 वर्षीय लड़की, देहरा के 84 व 58 वर्षीय व्यक्ति, लोअर सुनेहत देहरा का 53 वर्षीय व्यक्ति व 26 वर्षीय युवक, हरिपुर का 35 वर्षीय व्यक्ति तथा मसरूर नगरोटा बगवां की 62 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में जिला कांगड़ा में 255 एक्टिव केस हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News