कांगड़ा में एक ही परिवार के 5 लोगों सहित कोरोना के 9 नए मामले

Sunday, Aug 09, 2020 - 07:46 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): कांगड़ा में रविवार को कोरोना को 9 नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक ही परिवार के 5 लोग जबकि 2 सेना के जवान, एक स्वास्थ्य कर्मचारी व एक अन्य व्यक्ति शामिल है। जानकारी के अनुसार शाहपुर के रुलेहड़ गांव में एक ही परिवार की 4 महिलाएं (44, 23, 21 और 18 वर्षीय) व 8 वर्ष का बच्चा पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के प्राइमरी कॉन्टैक्ट हैं।

वहीं 31 जुलाई को जम्मू से लौटा गांव जोल तहसील हारचक्कियां का 36 वर्षीय सेना का जवान  व पठानकोट से 1 अगस्त को लौटा गांव बडूखर तहसील इंदौरा का 37 वर्षीय सेना का जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा शाहपुर के रैत का 34 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी व गांव भडपुर तहसील इंदौरा का 66 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव भी पाए गए हैं। इनमें से 7 लोगों को डीसीएचसी धर्मशाला, पठानकोट से आए आर्मी जवान को एमएच पठानकोट व रैत के पॉजिटिव पाए गए स्वास्थ्य कर्मचारी को कोविड केयर सैंटर डाढ शिफ्ट किया गया है।

जिला में 7 लोग हुए ठीक

इसके अलावा जिला में 7 लोग ठीक भी हुए हैं। इनमें एमएच योल में भर्ती योल का 38 वर्षीय व्यक्ति, डीसीएचसी धर्मशाला में भर्ती धनोग बैजनाथ का 52 वर्षीय व्यक्ति, डीसीएचसी धर्मशाला में भर्ती मौलीचक्क पालमपुर की 52 वर्षीय महिला, कोविड केयर सैंटर डाढ में भर्ती हटली फतेहपुर का 22 वर्षीय युवक, एमएच पालमपुर में भर्ती मंदेहड़ बैजनाथ की 41 वर्षीय महिला व बांदा पालमपुर का 20 वर्षीय युवक तथा कोविड केयर सैंटर बैजनाथ में भर्ती बासा गुडियाला गंगथ की  32 वर्षीय महिला ठीक हुई है। इन सभी को अगले 7 दिनों के लिए कड़े होम आइसोलेशन में रहना होगा।

Vijay