80 हजार कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित

Tuesday, May 16, 2017 - 04:37 PM (IST)

चंबा: चंबा जिला एन.पी.एस. एवं सी.पी.एफ. कर्मचारी संघ ने सोमवार को अपनी मांगों से संबंधित एक मांग पत्र जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा। संघ के जिलाध्यक्ष अमित जरियाल ने बताया कि इस प्रार्थना पत्र में इस वर्ग के कर्मचारियों को नई पैंशन योजना में सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को ग्रेच्युटी व कम्यूटेशन नहीं देने की जानकारी दी है। इसके साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद 7 सेवा प्रदाताओं को पैंशन मासिक, तिमाही व वार्षिक निश्चित दर से पैंशन देती है और वह मात्र एक लाख रुपए के निवेश में 545 रुपए से लेकर 600 रुपए की दर से भुगतान करती है।  


इस पैंशन स्कीम में किसी भी प्रकार की बढ़ौतरी नहीं
इस पैंशन योजना में निवेश पूरी तरह से बाजार तय करता है जिसके कारण एक ही समय पर नियुक्त हुए कर्मचारियों की निवेश राशि में भारी अंतर आता है। ऐसे में कम राशि वाला कर्मचारी खुद को ठगा सा महसूस करता है। निवेश राशि में अंतर आने पर डी.टी.ओ., डी.डी.ओ. और एन.एस.डी.एल. दोनों ही पल्ला झाड़ लेते हैं। इस पैंशन स्कीम में किसी भी प्रकार की बढ़ौतरी नहीं है। इस वर्ग के कर्मचारी के आकस्मिक निधन होने पर डी.सी.आर.जी. भी नहीं दी जा रही है और उसके परिवार को पैंशन भी नाममात्र दी जाती है, ऐसे में उपरोक्त तमाम बातों को दृष्टिगत रखते हुए प्रधानमंत्री इस कर्मचारी वर्ग की हितों को सुरक्षित बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।