कर्फ्यू के बीच मनाली में फंसे हरियाणा के 8 युवक

Saturday, Mar 28, 2020 - 05:18 PM (IST)

 

मनाली(ब्यूरो): कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर के देशों में देखने को मिल रहा है। भारत भी इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की चपेट में है। इसी बीच एक खबर सामने आई है। जहां मनाली में हरियाणा के 8 दिहाड़ीदार युवक कर्फ्यू के बीच फंस गए है। जिन्होंने मनाली एसडीएम को पत्र लिखकर मदद मांगी। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने अब पंचकूला प्रशासन व हरियाणा सरकार से मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक पंचकूला में सकेतड़ी के यह 8 लोग 5 मार्च को दिहाड़ी पर ग्लास कटिंग का काम करने के लिए गए थे जोकि पिछले 2 दिनों से भूखे हैं। इनता ही नहीं उन्होंने कहा कि हमारे पास पैसे भी नहीं है। जिनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

kirti